राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैं नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण दिया गया

नैनीताल l गुरुवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लक्खीबाग, देहरादून में नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण का आयोजन रवीन्द्र मोहन काला, घटना नियंत्रण अधिकारी, दक्षिण प्रभाग, देहरादून द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा दक्षिण प्रभाग के घटना नियंत्रण अधिकारी श्री रवीन्द्र मोहन काला जी द्वारा GGIC की छात्राओं को आग से बचाओ तथा रेस्क्यू से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कालेज लक्खीबाग की प्रधानाचार्या डॉ0 सरिता भट्ट , अध्यापिका श्रीमती आरती नेगी,नागरिक सुरक्षा कोर से श्री राम कुमार शर्मा, पोस्ट वार्डन(पोस्ट सं0-03), एवं श्री अनिल गोयल , सैक्टर वार्डन , श्री आदित्य गर्ग, सैक्टर वार्डन तथा नागरिक सुरक्षा कार्यालय से श्री राजेश कुमार सोनकर, सहायक उपनियंत्रक दक्षिण प्रभाग, श्री अब्दुल हमीद, आशुलिपिक, श्री प्रवीण कुमार भारद्वाज, कनिष्ठ सहायक, नागरिक सुरक्षा देहरादून मौजूद रहे।