गीता रत्न से सम्मानित हुए नैनीताल के संस्कार पाण्डे

नैनीताल l अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान भगवदगीता के प्रति संचेतना विकसित करते हुए हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड, एवम नेशनल इन्फौर्मेटिक्स सेंटर (एन आइ सी) द्वारा गीता प्रशनमाला का आयोजन किया गया। ग्यारह दिन तक पांच प्रश्न प्रतिदिन भेजे गये, एवम गीता के संदेश युक्त श्लोकों के वीडियो साझा किये गये।
प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को गीता
प्रशिक्षु, गीता अनुरागी एवं गीता रत्न के प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन एवम अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए सार्थक व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रेरित करने हेतु सैंट जोज़फ कालेज नैनीताल के कक्षा 6 के छात्र “संस्कार पाण्डे” को “गीता रत्न” के रूप में सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक विधाओं एवम लोक कलाओं के संरक्षण एवम आध्यात्मिक जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु संस्कार की माता एवम शिक्षिका दीपा पाण्डे को भी राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। “संस्कार कला साहित्य एवम सांस्कृतिक क्लब उत्तराखण्ड” के संस्थापक डा हिमांशु पाण्डे ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आनलाइन गीता महोत्सव में अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर हल्दूचौड़ तथा इन्नोवेटिव स्काउट एवम गाइड ओपन ग्रुप के बासठ स्काउट गाइड रोवर रेंजर कब बुलबुल द्वारा प्रतिभाग कर गीता प्रशिक्षु एवम गीता अनुरागी के रूप में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किये।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब प्रभारी भुवन चन्द्र मठपाल, स्काउट मास्टर भुवन चन्द्र कर्नाटक, रंगकर्मी शिक्षक मनोज कुमार, संस्कृत प्रवक्ता दुर्गा दत्त गुणवंत, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चन्द्र पाण्डे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement