पहली बार पालिका की ओर से नहीं रखे गए सीजनव कर्मचारी-कर्मचारियों की कमी से जगह जगह कूड़े का अंबार

Advertisement

नैनीताल। पर्यटक सीजन में जहां एक ओर लगाकर पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं शहर की सफ़ाई व्यवस्था का ज़िम्मा उठाने वाली नगरपालिका की ओर से कर्मचारियों को कम कर दिया गया है।पर्यटक सीजन के दौरान शहर में सफ़ाई व्यवस्था के लिए पालिका की ओर से हर साल तीन महीनों के लिए लगभग 180 कर्मचारियों को रखा जाता था।
लेकिन इस साल पहली बार पालिका की ओर से एक भी सीजनल कर्मचारी को नहीं रखा गया।जिस कारण शहरवासियों के साथ पर्यटकों को भी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के सात नम्बर क्षेत्र, स्नोव्यू क्षेत्र, मॉल रोड, मल्लीताल एसबीआई क्षेत्र सहित कई स्थानों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। वहीं पिछले साल रखे गए सीजनल कर्मचारियों का अब तक वेतन नहीं मिला है। पालिका प्रशासक एसडीएम केएन गोस्वामी का कहना है कि पालिका में लगभग 270 कर्मचारी हैं।जो पर्याप्त हैं। जहां भी कूड़ा नहीं उठ रहा है वहाँ जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर कूड़ा उठाया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement