पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

नैनीताल। डॉ० आर एस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में “ ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स ऑन इंगेजिंग यूथ एंड एडोलेसेंट्स इन डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट एंड क्लाइमेट चेंज एडेप्टेशन” विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को गिरधारी सिंह रावत, सचिव, लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में अकादमी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ।
आपको बता दें की इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं तथा किशोरों को आपदा प्रभाव, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, मानसिक स्वास्थ्य, प्राथमिक सहायता तथा बाल केन्द्रित आपदा प्रबन्धन सामाजिक स्तर पर आपदा प्रबन्धन के विभिन्न चरणों पर जानकारिया साझा की गई। कार्यक्रम उपरान्त समस्त ट्रेनरों से यह अपेक्षा की गई कि अपने-अपने विभागीय स्तर पर आपदा प्रबन्धन के उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा युवाओं व किशोरों को आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में सही दिशा निर्देश देंगे। कार्यक्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, एन.एस.एस. भारत स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस समन्वयक स्वयं सेवक संगठनों के पदाधिकारियों / समन्वयको के कुल 60 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अंत में डॉ० ओम प्रकाश कार्यक्रम समन्वयक द्वारा बी.पी. पाण्डेय, महानिदेशक, अकादमी, प्रकाश चन्द्र, संयुक्त निदेशक (प्र०) राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान से आये संकाय तथा समस्त विभागाध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
समापन अवसर पर प्रकाश चन्द्र, संयुक्त निदेशक (प्र०) वी. के. सिंह, उपनिदेशक, डॉ० कुमार राका कार्यक्रम समन्वयक रंजन कुमार, कन्सलटेन्ट, डॉ० शाहिद अंसारी, क्राई नई दिल्ली, डॉ० ओम प्रकाश, कार्यक्रम समन्वयक, डॉ० मंजू पाण्डे डॉo प्रियंका त्यागी मौजूद रहे।











