अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया

नैनीताल l अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर में फायर स्टेशन नैनीताल परिसर में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया इस मौके पर अग्निशमन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सर्वप्रथम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद अग्निशमन कर्मियों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए पुष्प चक्र अर्पित किये गये । इसके बाद हरी झंडी दिखाकर एक रैली निकाली गई रैली मल्लीताल से माल रोड होते हुए ताली लाल तक पहुंची सामान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने यहां पहुंचे पर्यटकों को व स्थानीय लोगों को पंपलेट वितरण कर आम जन मानस को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया । उन्होंने कहा कि आग लगने पर सबसे पहले अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दें । इस मौके पर अग्नि सामान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे ।