उत्तराखंड ग्रामीण बैंक छड़ायल नयाबाद में वित्तीय जागरूकता गोष्ठी


नैनीताल l वित्तीय साक्षरता पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, शाखा छड़ायल नयाबाद में एक गोष्ठी का आयोजन कर शाखा प्रबंधक वर्षा राणा द्वारा उपस्थित ग्राहकों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं यथा सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी प्रदान कर पात्र व्यक्तिओं से इन योजनाओं में शतप्रतिशत आच्छादान हेतु अपील की गई। इसके अतिरिक्त बैंक एवं सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की भी प्रबंधक वर्षा राणा द्वारा जानकारी प्रदान की गई। साइबर सुरक्षा के बारे बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी उनके द्वारा प्रकाश डाला गया। वित्तीय समावेशन की उपयोगिता एवं बैंकिंग में डिजिटल सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा सभी पात्र लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जुड़ने की सलाह दी गई। इस अवसर पर वर्तिका, मेघा यादव, सतपाल सिंह रावत, हिमानी पाठक, मीरा बिष्ट, महिमा आर्या आदि उपस्थित रहे.

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad