फैंसी नंबर प्लेट, ब्लैक फ़िल्म, अतिरिक्त लाइट पर किया 5500 का चालान

नैनीताल। मल्लीताल में यातायात नियमों का उलंघन करना पर्यटक को महंगा पड़ गया। कार की नंम्बर प्लेट के फैंसी, ब्लैक फ़िल्म व अतिरिक्त लाइट लगाने पर पुलिस ने युवक का 5500 का चालान किया। जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर निवासी रिश्णु राणा यूके 04 टीए एम 2891 से मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र से मस्जिद तिराहे की ओर जा रहा था। इस दौरान कोतवाल हरपाल सिंह चैकिंग में जुटे हुए थे। इस दौरान कोतवाल ने कार की नंम्बर प्लेट को फैंसी रूप में देखा, तो कार रोक ली। कार रोककर कार की तलाशी ली तो कार के सीसों में काली फ़िल्म लगी हुई थी। साथ ही कार में अतिरिक्त लाइट लाइट लगाई गई थी। इस पर कोतवाल ने चलानी कार्रवाई के लिए कहा तो पर्यटक फोन पर बात करने को कहने लगा। जिस पर कोतवाल ने चालान कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि कार में फैंसी नंबर प्लेट लगाने, सीसो पर काली फ़िल्म व अतिरिक्त फैंसी लाइट लगाने पर उधमसिंह नगर निवासी रिश्णु राणा के खिलाफ एमवीएक्ट के तहत 5500 की चालानी कार्रवाई की गई है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad