बियरशिबा स्कूल के बारवीं कक्षा के विद्यार्थियो का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टप्रदर्शन

हल्द्वानी । 12 वी में बीयरशिबा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, हल्द्वानी का परीक्षाफल हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। तन्मय जोशी ने 98 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। जिज्ञासा गंगवार 97.4, नेहा चौधरी 97.2, काजल 95.4, रोशन 95, प्रिती बगड़वाल 94.6, भूमिका धर्मसत्तु 94.2, आदित्य चौहान 94, पियूष अधिकारी 93.8, कार्तिक 93.8, रश्मि 93.6, अभय नैनवाल 92.6, आर्या वार्सनेय 92.4, अभिनव चौहान 92.2, प्रियांशू 91.8, आद्या वार्सनेय 91.2, मिस्टी प्रेम बहादुर 89.4 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ अंक लाकर विद्यालय का मान बढाया है। विद्यालय की रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय की संस्थापिका प्रबंधन निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उप प्रधानाचार्य श्री एच०एस० बब्बर सलाहाकार महोदया श्रीमती के०दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एच०ओ०डी० श्रीमती अनीता बिष्ट, एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों उज्जवल भविष्य की कामना की है।











