हिल्स क्राउन एकेडमी में बच्चों को तिरंगा बनाने की विधि सिखाई।

देहरादून। मंगलवार को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी 1988) के तत्वावधान में हिल्स क्राउन एकेडमी, जैन प्लॉट के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर आधारित तिरंगा बनाने और तिरंगे के महत्व पर एक दिवसीय आंदशाला शिविर का आयोजन किया गया।
इस आनंदशाला शिविर में कला विशेषज्ञ श्रीमती ज्योति जौहर ने विभिन्न प्रकार से तिरंगा बनाने की विधि समझाई, बच्चों के अंदर उत्साह देखने लायक था, बड़े जोश के साथ बच्चों ने तिरंगा बनाया तथा भारतीय ध्वज के रंगों के महत्व को समझाया।
आनंदशाला शिविर में हिल्स क्राउन एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ आर. एस. राठी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यकम से बच्चों में राष्ट्र की भावना जागृत होती है।
शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से सर्वश्री शुभम् राठी (कॉर्डिनेटर), काजल राठी (लेखाधिकारी), विद्यालय की अध्यापिकाएं पूनम भट्ट, रुखसार अहमद, सोमिया परासर, महजफी अहमद, काजल चौहान, निगार परवीन, मनीषा बहुगुणा, लाइबा नूर, शांति भट्ट, फरहा, विनीता कैतुरा, आरती, राखी, जोया, दिनेश्वरी राठी, सुरभि भट्ट एवं मंजू कन्याल उपस्थित रहे।











