राष्ट्रीय नौ सैनिक कैंप 2023 में उत्तराखंड के नेवल कैडेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन


नैनीताल l 5 यूके नेवल एनसीसी के कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक पदक प्राप्त कर रचा इतिहास 24 स्वर्ण 1 रजत पदक 10 कांस्य पदक महाराष्ट्र के लोनावला में आयोजित राष्ट्रीय नौसैनिक कैंप 2023 में उत्तराखंड की टीम ने ड्रिल कंपटीशन में और लाइन एरिया कंपटीशन मैं प्रथम स्थान और एस डब्लू गर्ल्स बोट पुलिंग कंपटीशन मै राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त करके इतिहास रच दिया और उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। महाराष्ट्र के लोनावला में 14 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नौसैनिक कैंप में पूरे भारत की सभी राज्यों के 700 से ज्यादा नौ सेना कैडेट प्रतिभाग कर रहे है। इस कैंप में नेवल कैडेट्स के विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह ने उत्तराखंड के कैडेट्स को गोल्ड मेडल और ड्रिल कंपीटीशन तथा लाईन एरिया ओर टैंट पिचिंग कंपटीशन की ट्रॉफी और एस डब्लू गर्ल्स बोट पुलिंग कंप्टीशन कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता मै सेमाफोर कंप्टीशन मै कैडेट मयंक साह को स्वर्ण पदक , कैडेट कमल सिंह पुजारी को रजत पदक तथा कैडेट साक्षी सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया, इसी क्रम मैं लीडिंग कैडेट तानिया को सर्विस सब्जेक्ट मै कांस्य पदक,तथा कैडेट योगेश सिंह , सुशील कुमार पाठक,अभय सिंह कन्याल, संदीप सिंह सऊद,कमल सिंह पुजारी,शीतल रानी,स्वेता चंदेला,सोनिया पांडे ,मोना भट्ट,अर्चना वर्मा को लाइन एरिया ओर टैंट पिचिंग स्वर्ण पदक तथा कैडेट शीतल रानी,पूजा मेहता,स्वेता चंदेला,सोनिया पांडे, आयुष डोगरा,सुमित सिंह अधिकारी,पंकज शर्मा, रोहित चंद, गर्वित भोज,गर्वित खाती,योगेश सिंह, सुमित मेहरा, सुभम सिंह को ड्रिल कंप्टीशन मै स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, उत्तराखण्ड गर्ल्स बोट पुलिंग टीम की कैडेट साक्षी सिंह , मोना भट्ट, सोनिया पांडे, तानिया,मीनाक्षी महारा,स्वेता चंदेला,कुमकुम चंद्रा ,पूजा मेहता ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा उलट फेर करते हुए एनएससी की सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित बोट पुलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया ,इसी के साथ उत्तराखंड की शिप मॉडलिंग टीम पीओ कैडेट श्रेया बिनवाल,प्रियांशी बिष्ट ,निखिल रावल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, कैडेट अक्षय मेहरा ,मंजीत, गौरव कुशवाहा,तनुज नेगी प्रियांशु,मयंक,राहुल,सूरज,लोकेश मेहरा,ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं मै भाग लिया।
राष्ट्रीय नौ सैनिक कैंप 2023 मै सर्वाधिक 24 स्वर्ण पदक,1 रजत पदक, 10 कांस्य पदक से सम्मानित किया गया जो की पूरे भारत मै सबसे ज्यादा पदक और उत्तराखंड डायरक्टोरेट 5 यूके नेवल यूनिट का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टेन चंद्र विजय नेगी (भारतीय नौसेना) ने नौसैनिक कैंप में प्रतिभा करने वाले सभी कैडिटो को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उत्तराखंड की डायरेक्ट टीम के साथ सब लेफ्टिनेंट नवीन चंद्र धूसिया, जया बोहरा , पीओ मुकेश कुमार आर्य, एस एम आई कमलेश जोशी , कमलेश सिंह बोहरा ने उत्तराखण्ड की टीम का उत्कृष्ट मार्गदर्शन करते हुए उत्तराखण्ड टीम की इस अविस्मरणीय सफलता मै विशेष योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement