कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, दीपक अध्यक्ष, गणेश महामंत्री निर्वाचित, महासंघ के दस निर्वाचित और नामित पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणावरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत बनाए गए संगठन के मुख्य संरक्षक

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम की घोषणा की गई है जिसमें निर्वाचित तीन पदों पर दीपक बिष्ट अध्यक्ष एवं गणेश सिंह बिष्ट महामंत्री तथा मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी श्री कुंवर सिंह जलाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार द्वारा दो दिवसीय चुनाव प्रक्रिया की पूर्णता के बाद परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि महासंघ के संविधान के अनुसार तीन पदों हेतु एक एक नामांकन प्राप हुए जिनकी जांच की उपरांत उन्हें वैध घोषित किया गया।निर्विरोध चुनाव के उपरांत प्रशासनिक भवन कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष और अनुभवी कर्मचारी नेता दीपक बिष्ट को अध्यक्ष पद पर वही डी एस बी परिसर संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश बिष्ट को महामंत्री पद पर तथा मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं नामित पदों पर मनीषा श्रीवास्तव को महिला उपाध्यक्ष, अभिराम पंत, गोपाल कपिल, तारा सिंह को उपाध्यक्ष और लोकेश शर्मा, विपिन चंद्र, हीरा सिंह किरौला को उपसचिव निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाच के बाद सभी पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर सिंह जलाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर श्री जलाल द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास को आगे बढ़ाने हेतु संगठित रूप से कार्य करने की अपील की।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बिष्ट द्वारा संविधान के तहत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ एवं जुझारू कर्मचारी नेता श्री भूपाल सिंह करायत को संगठन का मुख्य संरक्षक मनोनीत करने की घोषणा की। इस मौके पर श्री भूपाल सिंह करायत ने विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों के हित में महासंघ की आवश्यकता और गठन को महत्वपूर्ण बताया और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की आशा व्यक्त की। इस मौके पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण रौतेला, प्रशासनिक भवन संघ के अध्यक्ष डॉ मोहित सनवाल, डी एस बी परिसर संघ अध्यक्ष नंदाबल्लभ पालीवाल, भीमताल परिसर संघ अध्यक्ष भगवान ध्यानी, आनंद रावत ने भी विचार व्यक्त किए और जल्द ही विश्वविद्यालय के कुलपति की गरिमामय उपस्थिति के साथ संगठन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबहर परिस्थिति में परमात्मा के प्रेम में स्थिर रहना ही सच्ची जागृति

कार्यक्रम में दीपक जोशी, डॉ नीरज साह, चंदन जलाल, ओमप्रकाश सकटा, जय सिंह नेगी, जगदीश चंद्र, राजेंद्र बोरा सहित कई कर्मचारी शामिल हुए।