भारत बोधिक्स 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 21 नवंबर को होगी परीक्षा
नैनीताल, संवाददाता।कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर राष्ट्रीय स्तर पर भारत बोधिक्स 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।परीक्षा 21 नवंबर को आयोजित होगी।इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार एक विद्यार्थी को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार दो विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार चार विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये दिया जाएगा।परिसर निदेशक, डीएसबी परिसर के पत्रांक के क्रम में यह सूचना जारी की गई है। । परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे पंजीकरण के समय जमा करना अनिवार्य होगा।परीक्षा का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा और बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना है।परिसर की ओर से कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डॉ हर्षवर्धन चौधरी और योग विभाग के शुभम विश्वकर्मा को समन्वयक बनाया गया है।अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने प्रो चंद्रकला रावत ने बताया कि विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bharatboudhiks.com पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।












