जनहित संस्थान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया

नैनीताल । जनहित संस्था ने आज जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की तथा उनसे नैनीताल के मार्गों पर वन वे ट्रैफिक का पालन पूर्ण रूप से कराने के लिए ज्ञापन दिया तथा कहा कि नैनीताल में सड़के कम चौड़ी है इसलिए पैदल चलने वाली को बहुत दिक्कत हो रहे है इसके लिए समुचित व्यवस्था बनाई जाय जिससे जाम के साथ नैनीताल के नागरिकों को पैदल चलने में सहूलियत होगी । शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी से पॉलिटेक्निक चुंगी मार्ग ,7 नंबर भूस्खलन को ठीक करने सी आर एस टी चुंगी मार्ग कई जगह टूटा है उसकी शीघ्र मरम्मत करवाने का मसला भी रखा । मॉल रोड में रिक्शा रात्रि दस बजे तक चलवाने का अनुरोध किया । शिष्ट मण्डल में महासचिव आर्य जी , उपाध्यक्ष जीवंती भट्ट तथा प्रॉफ ललित तिवारी शामिल रहे ।











