पौधारोपण अभियान के 836 वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र आदि कैलाश ओम पर्वत की यात्रा में जा रहे पुष्पम टूर एंड ट्रेवल्स अहिल्या नगर महाराष्ट्र द्वारा प्रायोजित महाराष्ट्र से आए यात्री दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत मराठी भाषा में उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई ।साथ ही पौधारोपण अभियान के 836 वे दिन काला पानी मंदिर परिसर में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए गए। पुष्पम टूर एंड ट्रेवल्स के अभिजीत पॉल व यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की मुहिम की सराहना करते हुए उनको सॉल उड़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया तथा यात्रियों ने कहा कि उनकी यह सराहनीय पहल भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है ।उन्होंने कहा कि वह उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए पूरे कोई इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करेंगे।पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करेंगे। साथ ही काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण के साथ यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे व अन्य को प्रेरित करेंगे।
यात्री दल में अनीता सोहोनी, अल्का मूले, मोहानीराज मूले, स्नेहल बंद, सतीश बंद ,उमेश पागे, विनीता पागे, सुचेता बोरकर ,सुखदेव सूर्यवंशी कावेरी सूर्यवंशी, चंद्रशेखर देशपांडे ,जया देशपांडे ज्योति अभ्यंकर ,जयमाला देशपांडे शामिल रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।










