14 और 15 2026 को आयोजित होगा कुमाऊनी भाषा सम्मेलन


अल्मोड़ा । कुमाऊनी भाषा न्यास और पहरू के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक 28 अक्टूबर 2026 को प्रेस क्लब अल्मोड़ा में आयोजित की गई।यह सम्मेलन 14और 15 नवंबर 2026 को अल्मोड़ा नगर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में कुमाऊनी भाषा के विकास और संवर्धन की चुनौतियों पर भी चर्चा की गई और बताया गया कि यह सम्मेलन इन चुनौतियों से निबटने में सहायक सिद्ध होगा । न्यास सचिव हयात सिंह रावत ने बताया कि 18वाँ राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन 2026 पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। संस्था द्वारा दिये जाने वाले सम्मानों और पुरस्कारों के लिये बनाई गई समितियां विभिन्न सम्मान और पुरस्कार तय कर रही हैं।
बैठक में सम्मेलन हेतु स्थान चयन पर विचार विमर्श किया गया जिसके लिए संयोजक बिट्टू कर्नाटक और आयोजन समिति सचिव हयात सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई। पंजीकरण की जिम्मेदारी रूप सिंह बिष्ट और गोपाल सिंह रावत को दी गई ।भोजन समिति की जिम्मेदारी गोपाल सिंह गैड़ा और देवेंद्र सिंह फर्त्याल को सौंपी गई । बैठक में सम्मेलन हेतु प्रायोजक तय किये जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रचार प्रसार हेतु गठित टीम की जिम्मेदारी चंदन नेगी को दी गई।वित्त और आवास समिति की जिम्मेदारी आनंद सिंह सौतियाल,बिट्टू कर्नाटक,हयात सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर बनकोटी और देवेंद्र सिंह फर्त्याल को दी गई।
कार्यक्रम निर्धारण समिति की जिम्मेदारी डॉ गीता खोलिया, डॉ धारा बल्लभ पांडे और डॉ के सी जोशी को दी गई। ऑनलाइन प्रसारण की जिम्मेदारी कृष्ण चंद्र जोशी को दी गई । सांस्कृतिक समिति की जिम्मेदारी गोपाल सिंह चम्याल को सौंपी गई।
बैठक में हयात सिंह बिष्ट,कृष्ण चंद्र जोशी, डॉ हयात सिंह रावत, डॉ गीता खोलिया, आनंद सिंह सौतियाल, चंदन नेगी, माधवानंद खोलिया, गोपाल सिंह गैड़ा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, के बी पांडे,रूप सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर बनकोटी, दिवान सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह नेगी और गौरव जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।