नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता 2026
नैनीताल बैंक के सहयोग से विगत वर्षों से आयोजित होने वाली ‘नैनीताल समाचार निबन्ध प्रतियोगिता’ में इस वर्ष ‘सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, भवाली नैनीताल’ से श्रेया भारद्वाज कक्षा 12, वैभव पाण्डेय कक्षा 9, प्रिया कोरंगा कक्षा 6, ’डिविटो स्कूल, भवाली (नैनीताल) से लता साह कक्षा 9, जानवी पाण्डेय कक्षा 6, ’सेन्ट मेरिज कान्वेन्ट, कॉलेज नैनीताल’ से ज्योत्सना वर्मा कक्षा 6, अद्विता रावत कक्षा 6, सियोना पांडे कक्षा 6 ’भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल’ से रिया कक्षा 12, हर्ष जोशी कक्षा 7, रश्मि नयाल कक्षा 11, ’उमाज लवली’ से गौरव मछल कक्षा 8, ’मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर’ से फातिमा कक्षा 9, मनीषा पाल कक्षा 11, ’लेक्स ईंटरनेशनल’ से तनिष्का गोस्वामी कक्षा 10, ’मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर’ से रोजन बी 11, भूमिका गोस्वामी कक्षा 6, उन्नति पंत कक्षा 6 विजयी रहे।
इन विद्यार्थियों को रविवार, 1 नवम्बर 2026 को सी.आर.एस.टी. इंटर कालेज, तल्लीताल के जगदीश साह सभागार में अपरान्ह 1 बजे से होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष श्री इस्लाम हुसैन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष श्री आलोक साह करेंगे।












