शाह चौधरी समाज की ओर से किया गया शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान समारोह

नैनीताल। रविवार को गोवर्धन हाल मे साह चौधरी समाज की ओर से शैक्षिक एवम खेल उत्कृष्टता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे एडवोकेट महेश लाल साह और विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री अनूप शाह , कुर्मांचल बैंक के चेयरमैन विनय साह,कुर्मांचल बैंक के पूर्व चेयरमैन आलोक साह,पूर्व डीएसपी डा किरन लाल साह, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट विमल चौधरी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह थे।
कार्यक्रम में 2022 एवम 2023 के समाज के बच्चो को सम्मानित किया गया । जिसमे 2022 के 7 बच्चो और 2023 के 8 बच्चो को सम्मानित किया गया साथ ही खेल मे 4 बच्चो को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में साह चौधरी समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह सचिव सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज साह,महिला उपाध्यक्ष भारती साह जगाती,उपसचिव मोहित साह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र साह और विषना साह की ओर से किया गया।कार्यकम मे हितेश साह,हर्ष साह मनोज साह मयंक शाह सहित नैनीताल के साह चौधरी समाज के संभ्रांत लोग उपस्थित थे। साह चौधरी समाज शैक्षिक एवं खेल उत्कृष्टता सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह नितिन शाह नीरज शाह सुपुत्र स्वर्गीय श्रीमती चंपा शाह स्वर्गीय कैलाश लाल शाह की स्मृति में प्रदान किए गए l












