दुर्गा पूजा कमेटी नई कार्यकारिणी का गठन बहादुर सिंह बिष्ट अध्यक्ष तथा त्रिभुवन फ़र्त्याल बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष


नैनीताल l दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक सेवा समिति हॉल में संपन्न हुई l बैठक में सर्वप्रथम आय ब्यय प्रस्तुत किया गया l सुरेश चंद चौधरी की अध्यक्षता में सेवा समिति हॉल में आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में 2022-23 वित्त आय ब्यय का लेखा-जोखा सदन के सामने पेश किया गया तथा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट , वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा कोषाध्यक्ष राकेश कुमार को नियुक्त किया गया। संरक्षक कमेटी में सुरेंद्र चंद्र चौधरी ,प्रेम कुमार शर्मा ,विनोद चंद्र पंत, दीप चंद गुरुरानी, चंदन कुमार दास को बनाया गया। बैठक में डॉक्टर सरस्वती खेतवाल डॉक्टर मनोज बिष्ट मुन्नी तिवारी मंजू रौतेला ज्योति पांडे भास्कर जीसी उप्रेती शिवराज सिंह नेगी दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे l

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement