कलसिया पुल की मरम्मत के चलते रूसी बाईपास में यातायात बढ़ा, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

नैनीताल। काठगोदाम में कलसिया पुल की मरम्मत के चलते पूरे पहाड़ का यातायात रूसी बाईपास से चलाया जा रहा है। जिसके चलते रूसी बाईपास में यातायात बढ़ा है। जिसके चलते पुलिस पूरे दिन यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। बता दें कि काठगोदाम कलसिया पुल की मरम्मत के चलते पुलिस की ओर से काठगोदाम में वन वे यातायात व्यवस्था की गई है। जिसके चलते नैनीताल व पहाड़ के सभी वाहनो को कालाढूंगी मार्ग से हल्द्वानी भेजा जा रहा है। जिसके चलते भवाली की ओर से आने वाले वाहनों को बाया एक नंम्बर, रूसी बाईपास से कालाढूंगी की ओर भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से हर चौराहे पर तैनात होकर यातायात व्यवस्था बनाई गई। एसपी अपराध व यातायात डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि पुल की मरम्मत होने तक हलद्वानी से पहाड़ को आने वाले वाहनों को एंट्री दी जाएगी। लेकिन नैनीताल व पहाड़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को बाया एक नंम्बर व रूसी बाईपास से होकर कालाढूंगी के रास्ते हल्द्वानी भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Advertisement