राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की जिला स्तरीय प्रशिक्षण भीमताल में शुरू
नैनीताल l राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नैनीताल जिले
में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की जिला स्तरीय ई-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दूसरे बैच का प्रशिक्षण गुरुवार को सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में शुरु हुआ जिसका शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन.सी. तिवारी ने किया।
इस मौके पर जिला स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. अनंता ठुलघरिया ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं के कम से कम चार जांचे अवश्य होनी चाहिए और प्रधानमंत्री
सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की एक बार जांच डॉक्टर के माध्यम से भी जरुर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं
जो कि हाई रिस्क की श्रेणी में आती हैं उन्हें तीन बार पीएमएसएम ए क्लीनिक में आवश्यक रूप से जांच करवानी चाहिए। बताया कि मातृ मृत्यु कम
करने के लिए इस अभियान के माध्यम से समस्त गर्भवती महिलाओं की जांच क्लीनिक के माध्यम से की जा रही है। डा.ठुलघरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत
गर्भवती महिलाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं हेतु प्रोत्साहन राशि का भी
निर्धारण किया गया है। कहा कि समस्त गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव
हेतु प्रेरित किया जाना आवश्यक है। समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम,
सीएचओ द्वारा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय से स्क्रीनिंग एवं लाइन
लिस्टिंग आवश्यक रूप से की जाए। बताया कि गर्भवती महिलाओं के बर्थ प्लान
भी आशा वर्कर्स द्वारा अवश्य बनाये जाने चाहिए। इस दौरान देवेंद्र सिंह
बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट समेत भीमताल, ओखलकंड़ा, रामगढ़ तथा धारी
ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का संचालन एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन सिंह मेहरा











