सौंदर्यीकरण के कार्य में देरी और अवैध फड़ लगने पर जताई नाराजगी, मल्लीताल क्षेत्र में हो रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण

नैनीताल। मल्लीताल में सौंदर्यीकरण के कार्य की गति धीमी होने व मल्लीताल में 121 से ज्यादा फड़ लगने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द पूरा करने व फड़ कारोबारियों को व्यवस्थित करने के साथ सरकारी कर्मचारियों की ओर से लगाये जा फडों की जानकारी मांगी है। सोमवार को डीएम वंदना सिंह ने मल्लीताल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर माला मिशन के तहत बन रहे गेट, 16 दुकानों व मस्जिद तिराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काम की धीमी गति पर लोनिवि के अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही दुकानों के काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। वहीं मस्जिद तिराहे पर बारिश के दौरान पानी जमा होने की शिकायत पर अधिकारियों से सही व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने मल्लीताल में 121 से अतिरिक्त फड़ लगने पर ईओ को फटकार लगाई। वहीं पालिका व अन्य सरकारी विभाग के परिवारों के सदस्यों की ओर से लगाए जा रहे फडों की जानकारी मांगते हुए तीन दिन में व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने डीएसए मैदान में वाहन पार्क होने के चलते अभ्यास में दिक्क़तें होने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने एसडीएम को वाहनों की डिटेल आरटीओ को भेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलीक, लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना, ईओ विनोद जीना, सहायक अभियंता जीएस जनोटी व अन्य मौजूद रहे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad