विकसित कृषि संकल्प अभियान चौथे दिन भी जारी रहा

ज्योलीकोट l कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट नैनीताल द्वारा विकास खण्ड हल्द्वानी में तीन विभिन्न स्थल- प्राथमिक विद्यालय गनीपुर जीवानन्द राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईसाईनगर एवं पंचायत घर मीठा आंवला में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषको की कृषि संबंदित् समस्याओं का समाधान, नवीनतम कृषि तकनीकियो की जानकारी, मिट्टी में दीमक की समस्या, दुधारू पशुओ मे दुग्ध उत्पादन एवं प्रजनन क्षमता में कमी, कुक्कुट पालन की नवीनतम विधियां, एवं कृषि सम्बन्धित लघु उधोगों के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र गोविन्द बल्लभ पतं कृषि प्रौधोगिक विश्वविधालय पंतनगर एवं कृषि विभाग के द्वारा जानकारी दी गई। कृषको द्वारा मुख्य रूप से फसलों, फलवृक्ष आदि में कीट का प्रकोप जंगली जनवरो की समस्या, पशु प्रवन्धन की समस्या आदि के बारे में बताया। डा० कंचन नैनवाल द्वारा आगामी सस्य क्रियाओ के साथ खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। डॉ० सुधा जुकारिया एवं डा. शशि तिवारी द्वारा फल प्रसंस्करण, मोमबत्ती निमार्ण, ऐपण कला, मडुये के पौष्टिक लड्डू, हर्बल गुलाल आदि कार्यों से महिला कृष्को को अतिरिक्त आयोपचिन के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। डा०सी०बी सिंह द्वारा दुधारू पशुओं के आहार प्रबन्धन की विस्तृत जानकारी दी गई। डा० सुमिरम कौर द्वारा खाद्य पदार्थों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। डॉ ममता जोशी ने राज्य सरकार द्वारा कृषको के लिए चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में अनिल पाण्डे का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad