विकसित कृषि संकल्प अभियान अष्टम् दिवस

ज्योलीकोट l कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के आठवें दिन के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर के जोगीपुरा न्याय पंचायत में प्रगतिशील कृषक हरेन्द्र सिंह मेहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डा० सी० तिवारी ने कृषि क्षेत्रों के लिए उपयुक्त सस्य क्रियाओं के साथ-साथ फसलों में खरपतवार एवं कीट नियंत्रण क्रियाओं एवं मृदा संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० बलवान सिंह प्राध्यापक पशुपालन द्वारा दुधारू पशुओं की देखभाल, समयानुसार टीकाकरण, पशु प्रबन्धन एवं कुक्कुट प्रबन्धन को कृषि के साथ-साथ अतिरिक्त आयोपार्जन का साधन बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिक डॉ० विजय कुमार सिंह द्वारा मत्स्य पालन में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर मत्स्य पालन की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि प्रभारी रामनगर द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शासन के समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित कृषकों को अवगत कराया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad