पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के पिता होटल कारोबारी का निधन


नैनीताल। नगर के तल्लीताल निवासी होटल कारोबारी पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता का निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों समेत तमाम परिचित शोकाकुल है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद उनके तल्लीताल स्थित उनका आवास पायल होटल में लोगों का ताता लग है। बता दे कि तल्लीताल निवासी 63 वर्षीय प्रेम सिंह नेगी लंबे समय से होटल कारोबार से जुड़े थे। वर्तमान में उनके छोटे बेटे सचिन नेगी पालिकाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। वही बड़े बेटे संदीप नेगी होटल कारोबारी है। प्रेम सिंह नेगी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इधर बुधवार सुबह करीब दस बजे उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी दो बेटों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद उनके होटल में लोगों का तांता लगा हुआ है। करीब तीन बजे रानीबाग शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या भवानी के पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल नगर पालिका के सभासद मोहन सिंह नेगी गजाला कमाल राजू टाक सागर आर्या मनोज जगाती प्रेमा अधिकारी रेखा आर्य निर्मला चंद्रा मनोज जोशी भगवत रावत तारा राणा कैलाश रौतेला दया सुयाल देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद महासचिव सोनू सहदेव व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह शाहिद कपूर मल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू समाजसेवी भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट मोहित लाल साह डॉ सरस्वती खेतवाल विकी राठोर विवेक शाह समेत नगर के विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया है l