दिल्ली के पर्यटकों की स्कूटी खाई में गिरी

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल पहुंचे पर्यटकों की स्कूटी बारापत्थर क्षेत्र में असंतुलित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराकर पर्यटक बीच खाई में रुक गए। हादसे में महिला पर्यटक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे बीडी पांडे अस्पताल में उपचार दिया गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी जीशान अपनी दोस्त देक्यानी के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया हुआ था। शनिवार दोपहर दोनों ने सैरसपाटे के लिए मल्लीताल से स्कूटी किराये पर ली, जिसके बाद वह बाटनिकल गार्डन की ओर जा रही रहे थे कि बारापत्थर के समीप मोड़ में स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में देक्यानी के सिर पर गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल मनोज जोशी और टैक्सी चालकों ने दोनों को खाई से बाहर निकाल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया था।











