मंगलवार को भी उमड़ी सैलानियों की भीड़

नैनीताल । मंगलवार को भी नगर में सैलानियों की काफी भीड़ सैलानियों ने यहां स्वभाव ने मौसम का जमकर आनंद उठाया नगर में लगातार पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है नगर के प्राणी उद्यान, केव गार्डन के अलावा खुरपाताल, रोपवे, नयना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ मंदिर, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, आदि में सैलानियों की काफी भीड़ रही। नगर में मंगलवार को 6000 से अधिक पर्यटक पहुंचे। तो वहीं 1500 पर्यटकों के वाहन पहुंचे। प्राणी उद्यान में, 1500 से अधिक पर्यटक पहुंचे, तो केव गार्डन में 850 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन करने के साथ ही पंत पार्क, माल रोड, तल्लीताल व मल्लीताल के बाज़ारों में चहलकदमी भी की। पुलिस द्वारा मंगलवार को भी रूसी बाईपास में तथा बारह पत्थर में पर्यटक वाहनों की रोका गया तथा शटल के माध्यम से पर्यटकों को नगर में लाया गया। नगर में जिसके चलते, पर्यटक वाहन से जाम कम लगा। यहां से लौट रहे पर्यटकों की बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी। बसें उपलब्ध नहीं होने के कारण, पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। यहां का मौसम सुबह से खराब था तथा नगर में बादल छाए हुए थे। देर शाम नगर की माल रोड पर्यटकों से गुलजार रही। नगर में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने से, पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त नगर आए।