अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नैनीताल की नैनीताल विधानसभा की बैठक विस्ता होटल भवाली में मंडल अध्यक्ष मोर्चा मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भवाली में सम्पन्न हुई

नैनीताल । अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नैनीताल की नैनीताल विधानसभा की बैठक विस्ता होटल भवाली में मंडल अध्यक्ष मोर्चा मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भवाली में सम्पन्न हुई ।
विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करें गये अनुसूचित समाज के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक साझा किया ओर अनुसुचित समाज में मिलने वाली योजनाओं को भी बताया ।
जिलाध्यक्ष मोर्चा रविन्द्र बाली आर्य ने भारत में चल रहे SIR , जमरानी बांध, शिल्पीग्राम योजना, छात्रवृत्ति योजना ,विवाह अनुदान ,सीवर योजना ,खाद्य योजना, आर्थिक सहायता ,शौचालय, नकल विरोधी कानून ,मदरसा बोर्ड के विषय में जानकारी दी
और साथ ही 2027 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अनुसूचित समाज का योगदान करने को कहा जिला प्रभारी मोर्चा सूरज प्रेहरी ने कहा कि जो भी योजना हे उसे धरातल तक पहुंच जाये ताकी अनुसूचित समाज के लोग उसका लाभ उठा पाये ।
संचालन पंकज अदिति, संतोष कुमार, मुकेश कुमार ने कियाकार्यक्रम में अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य ,हेम आर्य, जिला महामंत्री मोर्चा भुवन आर्य, जिला मंत्री मोर्चा ऋषभ भारती, जिला मंत्री हेमा चौधरी पांचो मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार हेमंत बेदी नवीन आर्य शेखर चंद्र आर्य प्रमोद कुमार के एल आर्य, गौरव हार्पर विजय कुमार अंशुल कुमार मनोज पवार बच्चे चंद अंकित वाल्मीकि, प्रेम सागर भवन आर्य एवं अनुसूचित समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।











