बंद घर में चोरो की सेंधमारी दो लाख नगदी और जेवर उड़ाए

नैनीताल l नगर के मल्लीताल क्षेत्र में बंद पड़े घर में चोर दो लाख की नगदी और जेवर ले उड़े। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिलग्रिम लॉज कंपाउंड मल्लीताल निवासी अमीर अहमद बीते सात जनवरी से बेटी की शादी के लिए परिवार समेत रामपुर गए हुए थे। बुधवार देर शाम को उनका बेटा माहिन जमाल देर शाम घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे से भीतर प्रवेश करने के बाद उसके होश उड़ गए। घर के भीतर सभी दरवाजे टूटे हुए थे। साथ ही अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की तलाशी लेने पर वहां रखे दो लाख की नगदी और दो अंगूटी व कान के छुमके जिसकी कीमत करीब 50 हजार थी गायब मिले। पीड़ित ने कहा है कि नगदी जेवर के साथ ही तोड़फोड़ में भी एक लाख का नुकसान हो गया है। उन्होंने तत्काल अन्य स्वजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले में टीम गठित कर फिलहाल जांच की जा रही है।