कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 1 जून (रविवार) को रामलीला मैदान, हल्द्वानी में “जय हिंद रैली” का आयोजन किया जाएगा अनुपम कबड्वाल

नैनीताल l देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा “जय हिंद रैली” का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 1जून (रविवार) को रामलीला मैदान,हल्द्वानी में “जय हिंद रैली” का आयोजन किया जा रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बताया कि यह रैली आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैन्य बलों के अदम्य शौर्य के सम्मान में आयोजित की जा रही है।नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बताया कि इस रैली को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,प्रदेश सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल,पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल आदि स्वयं 30 मई (शुक्रवार) को नैनीताल में नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर कांग्रेस जनों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Advertisement