ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में शुक्रवार को सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजिना रिचर्ड्स ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता की शपथ दिलाकर किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बालिका वर्ग में सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज, नैनीताल एवं एचडी फाउंडेशन स्कूल, हल्द्वानी के बीच खेला गया। एचडी फाउंडेशन स्कूल ने 12–5 के स्कोर से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने 2-2 अंक अर्जित किए, जबकि सेंट मेरीज़ की रिधिमा साह ने अपनी टीम के लिए 4 अंक बनाए।

दूसरा मुकाबला बालक वर्ग में सेंट जोसेफ्स कॉलेज, नैनीताल और एचडी फाउंडेशन स्कूल, हल्द्वानी के बीच खेला गया। सेंट जोसेफ्स कॉलेज ने 20–7 के स्कोर से जीत हासिल की। विजेता टीम के खुशनवाज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 अंक बनाए, जबकि आयुष ने 4 अंक जोड़े। एचडी फाउंडेशन स्कूल की ओर से सिद्धांत लोहनी ने 5 अंक अर्जित किए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के पाइंस श्मशान घाट मार्ग की बदहाली, वन विभाग की एनओसी न मिलने से सालों से अटका सुदृढ़ीकरण, पोस्टमार्टम हाउस हटाने की मांग

तीसरा मुकाबला बालिका वर्ग में मेजबान ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल और एचडी फाउंडेशन स्कूल, हल्द्वानी के बीच खेला गया। मेजबान टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 36–3 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। ऑल सेंट्स कॉलेज की ज़ायना रहमान ने सर्वाधिक 24 अंक बनाए, जबकि जज़म ने 6 अंक अर्जित किए। एचडी फाउंडेशन स्कूल की ओर से नियति पंत ने 3 अंक बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमांचल प्रदेश धर्मशाला के डीन तथा परीक्षा नियंत्रक प्रॉफ अम्बरीश कुमार महाजन को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय बादशाही थाल का कुलपति नियुक्त होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

प्रतियोगिता के दौरान मैचों का संचालन रेफरी राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, फरीद अहमद, शेरब खम्पा एवं विनोद कनारी ने किया।

25 जुलाई को आरंभ हुई इस प्रतियोगिता का समापन 26 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा उनकी टीम 1 और 2 अगस्त को देहरादून में आगे की प्रतियोगिता में कुमाऊँ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर मेजबान विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल बिष्ट सहित श्री नाइट, दीक्षित बिष्ट, मयंक रावत, कामाक्षी बिष्ट, फैज़ान, करण शर्मा, हर्षिता बिष्ट, प्रिया पुजारी एवं भूपेंद्र रावत सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad