मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंत पार्क में सफाई अभियान में शामिल होकर पौधारोपण किया

नैनीताल l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंत पार्क में सफाई अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्क में वृक्षारोपण भी किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल में है। आज दौरे से दूसरे दिन सीएम पंत पार्क पहुँचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पंत पार्क में सफाई अभियान चलाते हुए पार्क में बने नाले की झाड़ू लगाकर सफाई भी की। उन्होंने पार्क में वृक्षारोपण किया और स्कूली बच्चों और जनता को पर्यावरण के संरक्षण और स्वछता की सपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावण को बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, कहा कि सरकार ने देश मे सबसे पहले GEP (gross environment product) मॉडल लागू किया है, जिसके तहत लगभग 6000 जल स्रोतों को पुनर्भरण किया है।
इस दौरान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं, जिला अधिकारी वंदना सिंह ,विधायक सरिता आर्य,पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, पालिका अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना, मनोज जोशी, नितिन कार्की ,अरविंद पटियार ,मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ,प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता सभासद काजल आर्य लता दफोटि व भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad