मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे तथा हैलीपेड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे। 01:05 बजे से 1:35 बजे तक वहॉं रहने के पश्चात वहॉं से राज्य अतिथि गृह नैनीताल पंहुचने के उपरांत अपराह्न 2:15 बजे राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान कर 2:25 बजे कैलाखान हैलीपेड पंहुचेंगे जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे तथा 02:55 बजे कार से प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 04:35 बजे एफटीआई हैलीपेड से श्रीपुर बिछवा उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन किया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad