लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन किया

नैनीताल। छोड़ों कल की बातें, ऐ मेरे वतन के लोगों.., जहां डाल-डाल पर सोने की.., संदेशे आते हैं.. आदि देशभक्ति गीतों के साथ हुए कार्यक्रम में शनिवार को देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के याद करते हुए वतन की सुरक्षा के लिए जान गंवाने वाले वीरों को याद किया गया।
शहीद मेजर राजेश अधिकारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से शनिवार को दर्शनघर में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व से ही देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं को सुरक्षा सेवाओं के लिए जाना जाता है। यहां के युवाओं ने बड़ी संख्या में आर्मी में सेवाएं दी। वक्ताओं ने प्रतिवर्ष लेकसिटी क्लब की ओर से किए जाने वाले कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि क्लब की ओर से रचनात्मक कार्यक्रमों के अलावा, धार्मिक एवं अन्य पर्वों पर कार्यक्रम किए जाते है। कार्यक्रम में एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार, आभा साह, कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, विनीता पांडे, रानी साह, जीवंती भट्ट, सरिता त्रिपाठी, दीपिका बिनवाल, रानी साह, नीरू साह, तनु, भावना साह, जय वर्मा रश्मि शर्मा गीता भवानी भावना रावत नीरस ए अमित शाह सोनू शाह जूही अग्रवाल मानसी शर्मा ज्योति सीमा नौटियाल सीमा सेठ राम भट्ट तारा पांडे, विमलेश, सविता कुलारा आदि शामिल थे संचालन आशा पांडे ने किया।
………………..












