चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने नेपाली समुदाय के वरिष्ठ लोगों से की बातचीत

नैनीताल l नेपाली समुदाय के लोगों द्वारा नगर में आए दिन शराब पीकर हुड़दंग किया जा रहा है इसी को देखते हुए चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा द्वारा गुरुवार को नेपाली समुदाय के वरिष्ठ लोगों से वार्ता की गई l उन्होंने उनसे कहा की जितने भी नेपाल से नए लोग आ रहे हैं वह नगर में अराजकता फैला रहे हैं और शराब पीकर रोजाना हुड़दंग कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा लोगों से मनमाना रुपया भी लिया जा रहा है l उन्होंने कहां की इससे शहर का माहौल गलत हो रहा है उन्होंने पुराने लोगों से कहा कि जो भी लोग नेपाल से यहां आ रहे हैं वह पहले अपना वहां से सत्यापन कराकर यहां लाएगा और इसकी जानकारी तल्लीताल थाने में देगा यदि उसका सत्यापन सही पाया गया तो तभी वह नगर में रह पाएगा अन्यथा उसे यहां नहीं रहने दिया जाएगा l नेपाली समुदाय के वरिष्ठ लोगों ने चीता कांस्टेबल श्री राणा से कहा कि जो भी नए लोग यहां आ रहे हैं उनको हमारे द्वारा समझा दिया जाएगा भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं मिलेगी l











