चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से माल रोड में की निगरानी

नैनीताल l डीआईजी के निर्देश के बाद थर्टी फर्स्ट को देखते हुए पुलिस ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है गुरुवार को चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से नगर की माल रोड का निरीक्षण किया l कांस्टेबल श्री राणा ने बताया कि थर्टी फर्स्ट पर अराजक तत्व से निपटने के लिए सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर निगरानी रखी जाएगी यदि कोई अराजक तत्व पर्यटक ओर से छेड़छाड़ करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी उन्होंने बताया रोजाना माल रोड व अन्य क्षेत्रों की चेकिंग की जाएगी l श्री राणा ने बताया कि थर्टी फर्स्ट के दिन माल रोड में सैलानियों की काफी भीड़ रहती है तथा इस दौरान कई अराजकता तो भी नशे में सैलानियों से छेड़छाड़ भी कर सकते हैं जिसके लिए गुरुवार से पुलिस ने माल रोड की चेकिंग शुरू कर दी है यदि माल रोड में किसी भी सैलानी को कोई दिक्कत होगी तो पुलिस तत्काल अराजक तत्वों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई करेगी l











