संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि महासंघ का अधिवेशन 22 अप्रैल को पर्यटक आवास गृह सूखाताल नैनीताल में होगा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि महासंघ का अधिवेशन 22 अप्रैल को पर्यटक आवास गृह सूखाताल नैनीताल में होगा। जिसमें महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के चुनाव सभी जनपदों से आए कर्मचारियों के द्वारा संपन्न कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में ही भावी रणनीति तय की जाएगी जिसमें कई वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण केलिए लड़ाई लड़ी जाएगी ।वहीं निगम स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारी पर्यटक आवास गृह सुखताल पहुंचे। महासंघ के उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका ने कहा कि इस अधिवेशन में सबका पहुंचना नितांत आवश्यक है। महासंघ के उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी से संपर्क किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement