गढ़वाल में एबीवीपी की जीत पर नैनीताल में जश्न

नैनीताल। एचएनबी विवि गढ़वाल के एसआरटी परिसर में आयोजित छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर एबीवीपी की जीत पर नैनीताल में जश्न मनाया गया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज भट्ट ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश कॉलेजों में एबीवीपी ने पिछले लंबे समय से परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में भी विद्यार्थी परिषद का बेहतर प्रदर्शन रहेगा। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, डीएसबी परिसर के महासचिव राहुल नेगी, उत्कर्ष बिष्ट, मोहित पंत, दीपक रावत आदि रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पं. गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं समाज सुधारक पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिल्पकार सभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा को विशेष रूप से तथा शिल्पकार सभा नैनीताल को उसके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं समाजहित में योगदान के लिए सम्मानित किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad