सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल के पूर्व प्रबन्धक स्व चंद्र लाल साह ठुलघरिया का 101वॉ जन्म महोत्सव 9 जून 2024 (रविवार) को मनाया जाएगा

नैनीताल l सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल के पूर्व प्रबन्धक स्व चंद्र लाल साह ठुलघरिया का 101वॉ जन्म महोत्सव 9 जून 2024 (रविवार) को मनाया जा रहा है । इससे पूर्व कल 6जून 2024 को एक नेचर वॉक विद्यालय से सुबह 6 बजे अन्यारपाटा होते हुवे बारापत्थर को प्रस्थान करेगी।
शहर के विभिन्न विद्यालयो के छात्र एवं छात्राएं इसमें प्रतिभग करेंगे। नेचर वॉक के साथ साथ मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है जिसमें सभी प्रतिभागी विद्यार्थी नेचर वॉक के दौरान अपने मोबाइल से फोटो खींच, प्रतियोगिता के लिए प्रदान किए गए व्हाटसैप नंबर पर भेजेंगे।प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने बताया कि
विजयी प्रतिभागियों को 9 जून 2024 को पुरस्कृत किया जायेगा। उक्त दिवस पर स्व चंद्र लाल साह स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad