पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा 22वी नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता रविवार से शारदा संघ के सभागार में शुरू

नैनीताल l पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा शारदा संघ भवन मैं 22वी नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन घनश्याम लाल साह सचिव शारदा संघ नैनीताल और विशिष्ट अतिथि हरवंश सिंह एस पी सिटी हल्द्वानी के कर कमलों द्वारा हुवा। प्रतियोगिता मै 93 प्लेयर खेल रहे है।खबर लिखे जाने तक पाच चक्रों के मुकाबले हो चुके है। विशाल वैदिक ओर सूर्यकांत वर्मा 5अंकों से बदत बनाए हुवे है। भाव्य अरोड़ा,चेतन कांडपाल, 4.5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर। अमित ढोडियाल, अनिरुद्ध सिलेट गोपाल कृष्ण माहेश्वरी, दीपक धामी,गब्बर,नकुल चौधरी,विजय चौहान, वेद प्रकाश, ललित सिंह लमकोटी 4अंको के साथ दौड़ मैं बने हुवे हैं। प्रतियोगिता मैं आर्बिटर का दायित्व नीरज साह,शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी निभा रहे है। एडवोकेट डी के जोशी , ईश्वर तिवारी, एडवोकेट विश्वकेतु वैद्य,आयोजन को सफल बनाने में जूटे हुवे है। इस मौके पर जुबेर सिद्धिकी, विकास मरदान,रवि सिंघल प्रबंधक गांधी नगर पब्लिक स्कूल मुरादाबाद, फैजल, विभोर भट्ट, समेत काफी संख्या मैं शतरंज प्रेमी अभिवाहक आदि मौजूद रहें।