नैनीताल में डीएसए व बीडी पांडे अस्पताल में बूस्टर डोज लगने शुरू

नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीएसए मैदान में सोमवार को कोरोना की बूस्टर का टीकाकरण लगना शुरू हो गया है। डीएसए मैदान में 11:00 तक 8 लोगों को बूस्टर डोर लगाया जा चुका था उसके बाद आधा घंटा डॉक्टर की देखरेख में रखा गया। वही टीकाकरण करने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव खर्कवाल ने बताया कि डीएसए मैदान में कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। उन्होंने नगर की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भी ऐसे मैदान में पहुंचकर बूस्टर डोज लगाएं,जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो। इस दौरान देवेंद्र सिंह फर्त्याल और निर्मला जोशी द्वारा लोगों को बूस्टर डोज लगाए जा रहे थे।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











