नैनीताल को बड़ी सौगात, पार्किंग समाधान की ओर ऐतिहासिक कदम

नैनीताल l भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेट्रोपोल पार्किंग को नैनीताल की ट्रैफिक के लिए बड़ी सौगात बताया है। पार्किंग समाधान की ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को ऐतिहासिक सफलता बताया है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति – मेट्रोपोल होटल परिसर को उत्तराखंड सरकार को अस्थायी रूप से पार्किंग हेतु आवंटित कर दिया गया है। इस सुविधा को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने खुशी जाहिर करते हुए बुधवार को मिष्ठान वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ता विकी राठौर, आयुष भंडारी, अतुल पाल आदि मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad