डीएसबी परिसर के बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक का 119 वा जन्मदिन मनाया गया

नैनीताल । डी एस बी परिसर के बैंक ऑफ बड़ौदा में आज बैंक का 119 वा जन्मदिन मनाया गया ।इस अवसर पर केक काट कर तथा लड्डू वितरण किया गया । बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तथा निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी के साथ प्रणेता पांडे , राकेश कुमार ,सुप्रिया जैन ,धनंजय रवि कुमार ने केक कटा । इस अवसर पर बैंक की तरक्की की कामना ईश्वर से की गई । जन्मदिन का गीत तुम जो हजारों साल भी गाया गया । जन्मदिन के अवसर पर डॉ राशि मिगलानी ,डॉ उज्मा , कर्मचारी संघ के महा सचिव विपिन कुमार संतोष कुमार , गणेश ,आदि उपस्थित रहे ।











