एसएसपी के निर्देश पर व नंदा देवी महोत्सव को देखते हुए पुलिस ने नगर में चैकिंग अभियान तेज कर दिया है।

नैनीताल। एसएसपी के निर्देश पर व नंदा देवी महोत्सव को देखते हुए पुलिस ने नगर में चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। जिसके चलते एसपी यातायात व अपराध ने भी क्षेत्र में उतरकर वाहनों की चेकिंग की। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को क्षेत्र में मेले के दृष्टिगत नजर रखने के निर्देश दिए। बता दें कि एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों, देर रात बाइकों को तेज दौड़ाने वालों व क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार करवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी अपराध व यातायात हरबंस सिंह भी क्षेत्र में चैकिंग अभियान में जुट गए। इस दौरान उन्होंने ई रिक्शे रोककर उनमें कितनी सवारियां बैठाई हैं। साथ ही ई रिक्शा चालकों के सत्यापान व उनका ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई। एसपी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तबला वादन की विविध घराना परंपराओं और लयकारी की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थीकुमाऊँ विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में तबला एकल वादन एवं लयकारी पर विशेष व्याख्यान-प्रदर्शन आयोजित
Ad Ad Ad