ठंडी सड़क पर क्लीन नैनीताल के 25 युवाओं ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान।

नैनीताल। क्लीन नैनीताल टीम के 25 छात्र-छात्राओं ने रविवार को ठंडी सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे बैठने और घूमने आने वाले लोगों द्वारा छोड़े गए कूड़े-कचरे को एकत्र कर क्षेत्र की साफ-सफाई की। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने के लिए जागरूक किया।

टीम के संस्थापक आशु निगम ने कहा कि जब तक नैनीताल का युवा वर्ग अपने शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी नहीं उठाएगा, तब तक प्रदूषण और गंदगी की समस्या बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के वाणिज्य विभाग में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

टीम के सदस्य प्रशांत तिवारी ने लोगों से नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता 2026

अभियान में कृष्णा, शिवानी, दीक्षा, दीवा, समरीन, फैसल, रोजी, जाग्रत, दीपक फर्त्याल, पाखी, लगीमा, आशु निगम, ऋतिक, मोहित, अभिनव और नितिन जॉन सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad