अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के इतिहास विभाग डीएसबी परिसर द्वारा प्रोफेसर रितेश शाह को इतिहास विषय के अन्तर्गत शोध कार्य के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी, शिमला में यूजीसी. आईवीसी. एसोसिएटशिप मिलने पर हर्ष व्यक्त कर स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। प्रोफेसर रितेश शाह उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश राज्य के जल संरक्षण प्रणाली पर 3 वर्ष के लिए शोध करेंगे। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार टम्टा एवं विभागीय सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रोफेसर रितेश शाह को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इतिहास विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रोo सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रोo संजय घिल्डियाल, पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोo अशोक कुमार इतिहास विभाग के डॉo मनोज सिंह बाफिला, डॉक्टर भुवन चंद शर्मा, डॉक्टर पूरन अधिकारी, डॉo हरदयाल जलाल डॉo शिवराज सिंह कपकोटी,डॉo वीरेंद्र पाल, अनूप कुमार के साथ ही डॉक्टर भुवन आर्य व इतिहास विभाग के शोधार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, दीपक अध्यक्ष, गणेश महामंत्री निर्वाचित, महासंघ के दस निर्वाचित और नामित पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणावरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत बनाए गए संगठन के मुख्य संरक्षक

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad