ढोल-नगाड़ों की गूंज और जनसैलाब के बीच राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का भव्य अभिनंदन, दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, घटगढ़, मंगोली, बजून और खुर्पाताल में हुआ जोरदार स्वागत; अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

नैनीताल । ग्रामीण मंडल में दिखा उत्साह, सांसद दिनेश आर्य बोले—संगठन के विश्वास पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता

खुर्पाताल/नैनीताल। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के प्रथम नैनीताल ग्रामीण मंडल आगमन पर न्याय पंचायत खुर्पाताल के अंतर्गत घटगढ़, मंगोली, बजून और खुर्पाताल में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और उत्साहित कार्यकर्ताओं के बीच क्षेत्रवासियों, महिला शक्ति, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक उत्साह के साथ एक बड़ा घटनाक्रम भी देखने को मिला, जब अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा सहित दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का झंडा थाम लिया।

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, नैनीताल विधायक सरिता आर्य और दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। नैनीताल ग्रामीण मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

घटगढ़ से शुरू हुआ स्वागत, मंगोली और बजून में भी उमड़ा जनसैलाब

स्वागत कार्यक्रमों की शुरुआत न्याय पंचायत खुर्पाताल के घटगढ़ क्षेत्र से हुई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सांसद दिनेश आर्य का अभिनंदन किया। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम मंगोली और बजून पहुंचा, जहां क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बजून में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट ने भी सांसद का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में खुर्पाताल में आयोजित कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्थानीय लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली। जगह-जगह आयोजित स्वागत समारोहों में पार्टी संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, ओबीसी मोर्चा महामंत्री गौरव गोस्वामी, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, जिला महामंत्री किसान मोर्चा योगेश बिष्ट, दीपक कनवाल,गणेश मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा सहित दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का झंडा

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा सहित दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना रहा। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, विधायक सरिता आर्य, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश उप्रेती सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में नए सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान सांसद दिनेश आर्य ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने भी सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने भाजपा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की बात कही।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से ग्रामीण मंडल की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, दीपक अध्यक्ष, गणेश महामंत्री निर्वाचित, महासंघ के दस निर्वाचित और नामित पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणावरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत बनाए गए संगठन के मुख्य संरक्षक

संगठन की ताकत से आम कार्यकर्ता को मिला उच्च सदन तक पहुंचने का अवसर : सुरेश उप्रेती

स्वागत सभा को संबोधित करते हुए नैनीताल ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य संगठन के भरोसेमंद, अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता हैं। भाजपा ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें देश के उच्च सदन तक पहुंचने का अवसर दिया है, जो पार्टी की कार्यकर्ता-केंद्रित परंपरा का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा को महत्व दिया जाता है। दिनेश आर्य का राज्यसभा तक पहुंचना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

विधायक सरिता आर्य ने की पार्टी नेतृत्व की सराहना, 2027 के लिए जुटने का किया आह्वान

नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की विशेषता है कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत, अनुभव और संगठन के प्रति योगदान के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिनेश आर्य का उच्च सदन तक पहुंचना संगठन की परंपरा और कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।
विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी एकजुटता, समन्वय और समर्पण के साथ जनता के बीच काम करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता 2026

“संगठन के विश्वास पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता” : दिनेश आर्य

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित पार्टी नेतृत्व, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
उन्होंने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण, निष्ठा और देशसेवा के प्रति निस्वार्थ समर्पण के बल पर देश के उच्च सदन तक पहुंच सकता है। पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और देश एवं प्रदेश के हित में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
दिनेश आर्य ने कहा कि राज्यसभा की जिम्मेदारी उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता और संगठन की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए उन्होंने जमीनी स्तर से संगठन में कार्य करने, जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाने और दर्जा राज्यमंत्री से लेकर राज्यसभा तक पहुंचने की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि इस सफर में पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
सांसद ने ग्रामीण मंडल में मिले स्नेह और सम्मान के लिए सभी क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जनहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को बनाया यादगार

कार्यक्रम का संचालन पान सिंह खनी, हेमंत कनवाल और गणेश मेहरा ने किया। इस अवसर पर मंडल मंत्री विजय बिष्ट, ओबीसी मोर्चा महामंत्री गौरव गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सदस्य देवकी बिष्ट, विजय बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री योगेश बिष्ट, दीपक कनवाल, हेमंत कनवाल, नीमा कनवाल, पुष्पा कनवाल, प्रभा पांडे, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मेहरा, हेम बहुखंडी, गोविंद अधिकारी, हिमांशु मेहरा, हंसी नेगी, जीवन नेगी, खुशाल बिष्ट, नंदन सिंह, सुंदर बिष्ट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
घटगढ़ से मंगोली, बजून और खुर्पाताल तक आयोजित स्वागत समारोहों ने नैनीताल ग्रामीण मंडल में उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। राज्यसभा सांसद के स्वागत के साथ-साथ नए सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad