नगर की लोअर माल रोड दो नवंबर से यातायात के लिए खुल जाएगी

नैनीताल । नगर की लोअर माल रोड का ट्रीटमेंट कार्य पूरा हो गया है 2 नवंबर से लोअर माल रोड को खोल दिया जाएगा जिसमें फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी । लोअर माल रोड के ट्रीटमेंट कार्य में 3 करोड़ 48 लख रुपए खर्च हुए थे कार्य पूरा होने में लगभग 1 साल का समय लग चुका है 14 सितंबर 2025 को इसका काम शुरू हुआ था । लोअर माल रोड में लगभग 40 मीटर के हिस्से में ट्रीटमेंट कार्य पूरा होना था । लोअर माल रोड बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा माल रोड में दो रैंप भी बनाए थे। रविवार की दोपहर से रैंप को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। लोग निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि माल रोड के लोअर माल रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। साफ सफाई करने के बाद 2 नवंबर से यातायात शुरू कर दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि 40 मीटर के अलावा 30 मीटर के क्षेत्र में भी लगभग 80 लाख रुपए से ट्रीटमेंट कार्य किया गया। इसके अलावा माल रोड में जगह जगह पड़ी दरारों को भी ठीक किया गया। लोअर माल रोड को खोलने को लेकर मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने धरना प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 11 नवंबर तक लोअर माल रोड को नहीं खोला गया तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का किया सघन निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश
Ad Ad Ad