नैनीताल की लोअर मालरोड स्थायी ट्रीटमेंट के बाद जनता के लिए खोली गई, शहरवासियों और पर्यटन कारोबार को मिलेगी राहत

नैनीताल। नैनीताल की महत्वपूर्ण लोअर मालरोड को स्थायी ट्रीटमेंट कार्य पूरा होने के बाद आज जनता के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन कौशि, विधायक श्रीमती सरिता आर्या, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना एवं जिला महामंत्री रंजन बर्गर की उपस्थिति में मार्ग को जनता के लिए खोलने की प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल रावत तथा श्रीमती नीतू जोशी जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा की

सितंबर 2025 में लोअर मालरोड के एक हिस्से में धंसाव होने के कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई थी। इसके बाद सड़क को मजबूती प्रदान करने और क्षतिग्रस्त हिस्से के उपचार के लिए तकनीकी कार्य कराया गया। इसमें माइक्रोपाइलिंग, SDRA तकनीक से ट्रीटमेंट तथा कंक्रीट स्लैब निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे।

लोअर मालरोड नैनीताल की यातायात व्यवस्था, स्थानीय नागरिकों की आवाजाही और पर्यटन गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके दोबारा खुलने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  14 और 15 2026 को आयोजित होगा कुमाऊनी भाषा सम्मेलन

इस परियोजना की लागत ₹4.80 करोड़ तक के आंकड़े सामने आए हैं।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का नैनीताल की जनता के हित में इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कराने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। लोअर मालरोड का पुनः खुलना शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यटन गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad