विद्यार्थियों को स्कूल बैॅगों का वितरण किया गया

नैनीताल । देश भर मे अपने जनहित कार्यो के लिये विख्यात संन्सथा ” प्रख्रुथी रिसाईलिग प्राईवेट लिमिटेड” द्वारा आज नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों मे विद्यार्थियों को स्कूल बैॅगों का वितरण किया गया। आज दिन भर सन्सथा द्वारा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्कूलों मे ये पठन सामाग्री वितरित करी गयी।
आज सबसे पहले नगर पालिका आडिट स्कूल मे प्रथानाचार्य रोशन आरा, ज्योति महरा,चम्पा आर्या, की उपस्तिथी में स्कूल बैग वितरण किया गया।
दूसरे नम्बर पर नगर पालिका जूनियर हाई स्कूल मे वितरण किया गया। यहां प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा, आलोक जोशी,सुनीता राना,रचना बिष्ट, सुनीता पान्डे, आदि की मौजुदगी रही।
इसके साथ ही वैभरली स्कूल मे भी स्कूल बैग वितरण किया गया।
वहां पर प्रधानाचार्य रजनी चौधरी, पुष्पा बिष्ट,केवल चन्दर भट्ट मौजूद रहे।
इन सभी कार्यकर्मो में जन प्रतिनिधी के रुप मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट अरविंद पडियार, सभासद भगवत रावत, पूर्व मन्डल उपाध्यक्स भूपेन्दर बिष्ट, जिला खेल सह सन्योजक शैलेन्दर बर्गली, जिला मन्त्री सन्तोष कुमार आदि रहे। अरविन्द पडियार सहित सभी ने विद्यार्थियो
को शुभ -आशीष दिया,और मन लगाकर पड्ने का आह्वान किया।
तथा बच्चो की हरसम्भव मद्दद करने का भरोसा दिया।
सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अध्यापको और जन प्रतिनिधियो ने ” प्रख्रुथी रिसाईलिग प्राईवेट लिमिटेड” का कोटी–कोटी धन्यवाद किया। तथा आगे भी मदद् का भरोसा जताया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमनद झीलों के फटने से उत्पन्न संभावित आपदाओं के जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रभावी प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित
Ad Ad Ad