अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इन्नोवेटिव ग्रुप द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में “रचनात्मकता संचेतना सप्ताह” का शुभारंभ सप्ताह भर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, पहले दिन वरिष्ठ शिक्षक सुरेश ओझा सम्मानित।

नैनीताल l अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर इन्नोवेटिव स्काउट गाइड ग्रुप की पहल पर रचनात्मकता संचेतना सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राo ईo काo हल्दूचौड़ में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों से रचनात्मकता के विकास का आह्वान किया।

इस दौरान विभिन्न रचनात्मक प्रयासों में सहयोग हेतु वरिष्ठ गणित प्रवक्ता सुरेश चंद्र ओझा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं ग्रुप लीडर डॉo हिमांशु पांडे ने बताया कि “रचनात्मकता संचेतना सप्ताह” के दौरान विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रंखला में पहले दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गाइड द्वारा कार्यक्रम किए गए, एवं शिक्षा दिवस पर गोष्ठी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

दूसरे दिन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब एवं चुनाव पाठशाला के अन्तर्गत राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता कार्यक्रम एवं ईo एलo सीo क्लब का पुनर्गठन किया जाएगा।
तीसरे दिन एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत कर्नाटक फैशन शो, हिमालयी संस्कृति संवर्धन के अन्तर्गत मित्र परिवार के सहयोग से साँस्कृतिक कार्यशाला में लोक विधाओ का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चौथे दिन माननीय प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
पांचवे दिन पर्यावरण संवर्धन के अन्तर्गत इको क्लब गतिविधि आयोजित होंगी, जबकि छटे दिन प्रदर्शनी की भव्य तैयारी एवं सातवें दिन विज्ञान गतिविधियों के अंतर्गत इंसपायर प्रदर्शनी evm जनपदीय प्रतियोगिता का वृहद आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 796वे दिन भी जारी रहा

कार्यक्रमों के आयोजन में शिक्षकों भुवन मठपाल, डॉo शचीन्द्र पाठक, जगदीश चंद्र, राजेश पांडे, निर्मला सामंत, सीमा जोशी, शांति सहित स्काउट हर्षित, मयंक, रोवर नीतेश, गोपाल, एवं गाइड प्रियंका, मनप्रीत, वैशाली, करिश्मा, रेंजर अंजलि, कशिश आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad